kangra-police-anti-chittaa-awa

एंटी चिट्टा अभियान के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक

धर्मशाला, 10 जुलाई । जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उप पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, राजिन्द्र जसवाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घरोह का दौरा कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें, ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्तमान वर्षा ऋतु के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। उन्हें सलाह दी गई कि वे स्वयं, अपने परिवार के सदस्यों, आम जनता तथा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी नदियों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें, ताकि अचानक जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ जैसी परिस्थितियों के कारण होने वाली जान-माल की हानि से बचा जा सके।

जिला कांगड़ा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।