up-reaction-keshav-prasad-mury

कांग्रेस-सपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 08 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘जोड़ी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का ‘झूठा ढिंढोरा’ पीटकर जनता को गुमराह करने का ‘महापाप’ किया था। यदि यह दुष्प्रचार नहीं किया गया होता, तो उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का खाता भी बमुश्किल ही खुल पाता। अब दोनों की पोल खुल चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता इन दोनों का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी। प्रदेश कांग्रेस-सपा मुक्त होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफर्मा एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद असम और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘कमल ही कमल’ खिलेगा। जनता अब भ्रम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।