हिसार : आरएसएस के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने स्व. नंद किशोर गोयनका को बताया सरल स्वभाव का धनी
अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान व व्यक्तित्व को याद किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार भी शनिवार काे स्वर्गीय गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित करने
गोयनका सदन पहुंचे। अरुण कुमार ने उनके सरल स्वभाव और सेवा कार्यों का उल्लेख करते
हुए कहा कि हमारे बीच से एक ऐसा महान समाज सेवक चला गया है, जिन्हें हमेशा याद रखा
जाएगा। स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका अत्यंत सरल स्वभाव के धनी थे। उन्होंने समाज के लिए
तमाम जनकल्याणकारी कार्य किए, लेकिन कभी भी स्वयं को कर्ता नहीं दर्शाया। धरती पर ऐसे
विरले लोग ही होते हैं जो मानव सेवा के साथ-साथ गौ-सेवा को सबसे बड़ा कार्य मानते थे।
श्रद्धांजलि सभा में हांसी से विधायक विनोद भयाना
ने स्वर्गीय नंद किशोर गोयनका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
दी। तत्पश्चात, उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा से मुलाकात कर अपनी
गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर गोयनका परिवार के सदस्यों, सामाजिक
एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी स्वर्गीय
गोयनका जी के योगदान को नमन किया।









