केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार काे जोधपुर आएगी
जोधपुर, 25 जुलाई । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 26 जुलाई को जोधपुर आएंगी।
निर्धारित समयानुसार वे सुबह 10.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी व सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। वे 11.45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे एम्स जोधपुर पहुंचकर वहां दीक्षांत समारोह में भाग लेगी। पटेल कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।









