एसपीयू इतिहासोत्सव–2026 : संस्कृति, शोध और विरासत संरक्षण का प्रेरक मंच: डा. ललित कुमार अवस्थी
मंडी, 08 मई । सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के इतिहास विभाग एवं इतिहास सोसाइटी द्वारा मंडी की 500 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत को समर्पित वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इतिहासोत्सव–2026 एवं विरासत के पदचिन्ह के रूप में किया गया। समारोह के मुख्यातिथि विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य डॉ. ललित कुमार अवस्थी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा अधिष्ठाता, छात्र कल्याण ने की।
इतिहास सोसाइटी के अध्यक्ष शानू कुमार ने इतिहासोत्सव का उद्देश्य व् इतिहास सोसायटी द्वारा वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विभाग की प्रगतिशील गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
मुख्यातिथि आचार्य डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने इतिहास विभाग एवं इतिहास सोसाइटी की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में शोध, संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहासोत्सव–2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और अकादमिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने इतिहास विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। उन्होंने इतिहास विभाग द्वारा आयोजित इतिहासोत्सव-2026 को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने वाला उत्कृष्ट मंच बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्वालियर यात्रा के संस्मरणों पर आधारित प्रकाशन विरासत के पदचिन्ह व वृत्तचित्र का लोकार्पण मुख्यातिथि द्वारा किया गया। दीपक दीपांशु को विभाग का वार्षिक सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में नेट व सेट परीक्षा उतीर्ण जितेन, कर्मा, नीतिका, शिवानी, ललित, सपना, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान अर्जित विद्यार्थियों में नीरज, सपना, श्रीया, खेलकूद, दिया व् सुगंधा पूर्व छात्रों में योग लता, गीता नन्द, युवराज, रोहित माण्डव, इतिहास सोसायटी के पूर्व अध्यक्षों एवं सचिवों में पुनीत भारती, कैलाश, जतिन सहित वर्तमान पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सानु, दीपक दीपांशु ,मनीष, महेश्वर, उमा भारती ,शिव कुमार, लखविंदर, एकता, मनीषा, ईशा, कल्पना, होमेश, चिरंजी लाल, मुनीश ठाकुर, भोपेंद्र व् गौरव व् शोधार्थी वेद, प्रकाश व राहुल को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।









