tata-ipl-gets-bigger-crazier

टाटा आईपीएल फैन पार्क: मंडी के पड्डल मैदान में होगा लाइव मैच का माहौल

मंडी, 08 मई । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग टाटा आईपीएल 2026 के चार मैच हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत क्रिकेट मैदान धर्मशाला में खेले जाने हैं। नौ और दस मई को धर्मशाला में होने जा रहे मैंचों का लाइव प्रसारण मंडी के पड्डल मैदान में बत्तिस बाय अट्ठारह फुट की स्क्रीन पर दिखया जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से इस अवसर पर टाटा आईपीएल फैन पार्क के माध्यम से लाइव मैच का शानदार माहौल बनाया जा रहा है।

बीसीसीआई के कार्यकारी अधिकारी मीत और क्रिकेट एसोसिएशन मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि देश के दस शहरों में इस तरह के फैन पार्क बनाए जा रहे हैं। जिनमें मंडी का ऐतिहासिक पड्डल मैदान भी कए है। जिसमें नौ और दस मई को फैन पार्क बनाय जाएगा। जिसमें विशाल स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले मैच के रोमांच के साथ रोमांच और मनोरंजन का उल्लास भी होगा। जिसमें खनो-पीने के स्टाल, शाीतल पेय और कई प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फैन पार्क में प्रवेश करने वाले दर्शकों को कूपन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसका आधा हिस्सा ड्रॉप बाक्स में डाला जाएगा। और खेल के मध्यांतर में ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें विजेता को सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त जर्सी पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने मंडी वासियों से अपील की है कि इस अवसर पर पड्डल मैदान में आकर मौके का लुत्फ उठाएं।