इनर व्हील क्लब धौलपुर का स्थापना समारोह सम्पन्न
धौलपुर, 23 जुलाई । इनर व्हील क्लब धौलपुर, डिस्ट्रिक्ट 305 द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का स्थापना समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष इंद्रा जिंदल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव रेनू भार्गव, कोषाध्यक्ष आकांक्षा भार्गव, आईएसओ रजनी मंगल, क्लब कॉरेस्पॉन्डेंट कविता गर्ग तथा क्लब ई-एडमिन रिया गर्ग ने अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंद्रा जिंदल ने अपने संबोधन में क्लब की आगामी सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से सेवा, मित्रता एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्लब इस वर्ष “रीच एंड इंस्पायर” की थीम को साकार करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। समारोह में सदस्य आरती गर्ग, दिव्या गुप्ता, नेहा गर्ग, ममता गर्ग, रेखा मोदी, शारदा मोदी, सौम्या रस्तोगी, भावना अग्रवाल, नूतन गोयल, रचना बंसल आदि उपस्थित रहीं।









