जूनियर कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में 170 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
पश्चिमी सिंहभूम, 13 सितंबर । जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में रविवार को संत जेवियर स्कूल चाईबासा के ऑडिटोरियम हॉल में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में चाईबासा के विभिन्न विद्यालयों एवं कराटे प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े करीब 170 कराटेकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया।
ग्रेडिंग के दौरान कराटेकारों से किहोन, काता और कुमीते के साथ शारीरिक एवं मौखिक परीक्षा भी ली गई। परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक पंकज कुमार सिंह, ब्लैक बेल्ट छठी डॉन जापान ने किया। उनके सहयोग में ब्लैक बेल्ट तृतीय डिग्री निरंजन कुमार दास और ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री अंशु विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र, संत जेवियर बालक विद्यालय, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, डीएवी स्कूल, संत विवेका स्कूल, संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू, बाल मंडली नीमडीह और आरबीएस स्कूल असुरा के कराटेकार शामिल हुए।
विभिन्न श्रेणियों में सफल कराटेकारों में 9वीं क्यू रेड बेल्ट में आरव गुप्ता, धनजी गोप, घनश्याम हेस्सा, अमृत खलको, अनिश देवगम, अंशुमन मुनदुईया, कृष्णा गोप, नरेंद्र बिरूली, आरिषी कुमारी, वीवान बक्शी, लेखराज लमाय, आरव देवगम, शुद्ध आत्मा नंदन प्रधान, अनीश मोहंती, प्रिंस जयराम तमसोय, निशिका तमसोय, मुस्कान गोप, श्रद्धा कोड़ा, आरोही कुमारी, शिशिर सिरका, इमरान पूर्ति, अनाया हेंब्रम, समीक्षा सिंकू, करमजीत गागराई, नोयेल प्रिंस कुदादा, मीनाक्षी सुंडी, खुशबू होनहागा, यशवीर ठाकुर, जयललिता वोयपाई, जोशुआ रिचर्ड, दिव्या कालुंडिया, मयूरी कालुंडिया, अर्णव विश्वकर्मा, युवराज नमाता और रियाना सुंडी शामिल हैं।
8वीं क्यू ऑरेंज बेल्ट में दामु बिरूली, वीर सिंह आल्डा, समीर बारी, सुनील बिरूली, सरस्वती बिरूली, पद्ममुनी बारी, मोहन गोप, मनजीत मुनदुईया, अंकित बारी, शनि बारी, जसलीन गोप, अनीता बिरूली, स्नेहा सुंडी, कृष्णा दिग्गी, रोहित समड, विजय सुंडी, रितिका कुमारी, पीहू कुमारी, नारंगा सिंह कुंटिया, शौर्य कुमार महतो, दैविक दत्ता, सुरेश बारी, जय नायक, विष्णु भगवान मेलगांडी, आसियानी सवैंयाँ, अंशुमान नायक, सुजय बी. कुमार, एंजेल वारी, डोली सवैंयाँ, अर्पिता प्रजापति, जस्टिन रिचर्ड, प्रभा इंजल पूर्ति, नारायण जारिका, अननया चौधरी, अनुराग निषाद और अक्षज कुमार सिन्हा सफल रहे।
7वीं क्यू येलो बेल्ट में चंद्रप्रभा सिंकू, नारंगा सिंह कुंटिया, लक्ष्य कुमार, एशलीन हेंब्रम, करण सोय, ईसावी तानया, एमडी समर, लखन जारिका, नारायण जारिका, तनुजा मछुवा, नंदिनी मछुवा और अंगद रजक ने सफलता हासिल की। 6वीं क्यू ग्रीन बेल्ट में तृप्त कुमार पान, रितीका बिरुवा, साकची किरण सुम्बुरुई, सिद्धार्थ अमन लागुरी, मनीषा सरदार, तनुज ईंगुल गागराई, पंकज पाड़िया, कल्पना दास, विजय सिंह कोड़ा, आदरिजा डे, सानवी ईचागुटू, श्याम नारायण केराई, मिसीका सवैंयाँ, जीत सवैंयाँ, नाव्या निष्ठा, कृष्णा सवैयाँ, यशवंत बारी, जिमीत लागुरी, मिस्टी दास और सरीना बारी सफल हुए।
5वीं क्यू पर्पल बेल्ट में विजय सिंह कोड़ा, एंजेल सरदार, आशीष कुमार सिन्हा, एंजेलिना पुरती, आलोक तापे, गौतम सुरीन, एलीना कालुंडिया, मयूरी सुम्बुरुई, खुशी किरण तीयू, अर्पित सुम्बुरुई, सौरव सवैंयाँ, बलवावन सवैंयाँ, दिशानी हेंब्रम, अर्पिता गरनायक, समीर सवैंयाँ, परिधि लागुरी, विशाखा सवैंयाँ, कुशल करवा, रिमील कालुंडिया, विराज गोप, चिराग गोप, कुणाल मुंडा, बामिया देवगम और विद्या बिरूवा ने सफलता पाई। 4वीं क्यू पर्पल स्ट्राइप बेल्ट में श्याम पिंगुवा, हर्षित डोगरा, आरव कुमार, अभनी मालहो हेंब्रम, रमन बिरूली, स्तुति मींज, कुशल करवा और सौरभ बिरूवा सफल रहे।
परीक्षा में अनुराग निषाद, सुनील बिरूली, अनीश मोहंती, विजय सिंह कोड़ा, कृष्णा सवैंयाँ, एलीना कालुंडिया, आशीष कुमार सिन्हा और मुस्कान गोप का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रेडिंग परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के कराटे कौशल, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और आगे के प्रशिक्षण के लिए उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है।









