इतिहास के पन्नों में 24 जुलाई : एस. विजयलक्ष्मी बनीं भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर
भारतीय शतरंज के इतिहास में 24 जुलाई 2000 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन एस. विजयलक्ष्मी ने देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि ने भारतीय महिला शतरंज को नई पहचान दिलाई और आने वाली पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
25 मार्च 1979 को जन्मी एस. विजयलक्ष्मी ने बचपन से ही शतरंज में अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देना शुरू कर दिया था। उन्होंने कम उम्र में ही कई राष्ट्रीय प्रतियोगितियों में सफलता हासिल की और बाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया।
वर्ष 2000 में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर उन्होंने भारतीय महिला शतरंज में एक नया अध्याय लिखा। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने देश में महिला खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया और भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1823 – चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
1870 – अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत।
1890 – सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम (ईस्ट सरे) के खिलाफ जीत दर्ज की।
1911 – हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
1921 – गांधीजी ने किया विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आह्वान
1923 – लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
1938 – इंस्टेंट काफी की खोज हुई।
1943 – ऑपरेशन गोमोराह की शुरुआत।
1969 – अपोलो-11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापिस लौटा।
1974 – अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़े़ सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।
1975 – लग्ज़री फैशन ब्रांड Giorgio Armani की स्थापना
1987 – मशहूर उपन्यासकार जेफरी आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता।
1989 – लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1991 – भारत में आर्थिक उदारीकरण की ऐतिहासिक शुरुआत1999 – ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा’ का आयोजन।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2000 – एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
2002 – यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 – प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
जन्म
1853 – शंकर बाल कृष्ण दीक्षित – ज्योतिषशास्त्र के मराठी विद्वान थे।
1911 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक।
1924 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1928 – केशुभाई पटेल – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों मेंं से एक गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1935 – रामपाल उपाध्याय – बारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1936 – कांतिलाल हस्तीमल संचेती – भारतीय आर्थोपेडिक चिकित्सक हैं।
1937 – मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता
1943 – जी. सी. मल्होत्रा – भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे हैं।
1945 – अज़ीम प्रेमजी – बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1946 – सत्यपाल मलिक – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1985 – पंकज आडवाणी – प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।
निधन
1939 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
1980 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2017 – यशपाल (वैज्ञानिक) – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
2017 – उडुपी रामचन्द्र राव – भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
2020 – अमला शंकर – मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर थीं।









