dhc-parliament-march-nia

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, संसद मार्च की एनआईए से जांच कराने की मांग, कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 23 जुलाई । दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 20 जुलाई के संसद मार्च की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की गई है। आज इस याचिका को चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की गई।24 जुलाई को इस पर सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील बरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि यह तथाकथित छात्र आंदोलन से जुड़ा हुआ मामला है। इस आंदोलन से पूरी दिल्ली बंधक बन गई थी। सड़क ब्लॉक कर दी गईं। दिल्ली के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय ने 24 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने यह याचिका दायर की। इसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर का आंदोलन राजनीति से प्रेरित और उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। याचिका में मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसकी जांच एनआईए को सौंपी जाए।