फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाया, केक काटा

फतेहाबाद में कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाया, केक काटा

फतेहाबाद, 15 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन रविवार को फतेहाबाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व सीएम की लंबी आयु की कामना की। कांग्रेस ओबीसी सैल के शहरी प्रधान एवं युवा कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस शासन चाहती है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा को फिर से नंबर वन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, लोग तरह-तरह के पोर्टल, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं और हुड्डा शासनकाल को याद करते हुए फिर से उन्हें सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने केक काटकर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की लंबी उम्र की कामना की और लड्डू बांटकर बधाई दी गई। इस अवसर पर उनके साथ प्रवीन प्रजापति, डॉ. चांदीराम वर्मा, प्रिंस वर्मा, मनोज जैन, सोनू प्रजापति, बाबू प्रजापति, दीपक प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।