कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची शीघ्र जारी होगी: कुमारी शैलजा

देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी सोमवार को उत्तराखंड पहुंची कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दी।

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकर जारी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन हो रहा है। जैसे-जैसे स्क्रीनिंग कमेटी से नाम फाइनल हो रहे हैं केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को यह नाम भेजे जा रहे हैं और उन नाम की घोषणा पार्टी की तरफ से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों में भी बचे हुए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।