-----------------------

देवरिया : फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने का आरोपित गिरफ्तार

देवरिया, 07 अक्टूबर । जिले के रुद्रपुर पुलिस ने बुधवार काे फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने और उसके जरिए विदेश यात्रा करने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अखिलेश यादव रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बनिएनी निवासी है। उसके खिलाफ रुद्रपुर थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोप है कि अखिलेश यादव ने कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और उनके आधार पर पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों से तैयार पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा की और इसका लाभ प्राप्त किया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।