अंतरविद्यालयीन रस्साकसी प्रतियोगिता संपन्न
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएस अकैडमी के डायरेक्टर डॉ जी कुमार ने किया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में अंडर 17, 18 व 19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित हुई। जिसमें बालक वर्ग में ओवरऑल प्रथम स्थान पर जेसीएम स्कूल, दूसरे स्थान पर आरँस इटरनेशनल स्कूल व तीसरे स्थान पर मोदी एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल रहा। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर आरआर नेशनल, दूसरे स्थान समर नेशनल स्कूल व तीसरे स्थान पर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही।









