शिविर मे छात्र छात्राओं के दांत व कानों की जांच की

शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के दांत व कानों की जांच की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को दांतों की स्वच्छता के बारे में बताया गया व बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। जांच शिविर में कुल 120 बच्चों का मुख स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विद्यार्थियों को टूथपेस्ट भी वितरित किए गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आज समस्त विकासखंडों के विद्यालयों में मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं के दांतों के परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोरमा धस्माना, डॉo कंचन,फार्मासिस्ट निखिल, डेंटल हाइजिनिस्ट राखी, ऑडियोलॉजिस्ट संजय, स्वेता गुसाईं,शकुंतला नेगी आदि मौजूद रहे।