कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल काे दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की
कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल काे दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की
कांकेर, 9 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय के शीतलापारा निवासी अजीम मेमन की दुर्घटना हो जाने और पैर की हड्डी टूट जाने के कारण रेडक्रॉस की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस ने सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया को दस हजार राशि स्वीकृत कर रेडक्रॉस के जिला संगठक पवन सेन को चेक जारी करने निर्देशित किया । स्वीकृत राशि दस हजार का चेक अपर कलेक्टर जितेंद्र कुमार कुर्रे, रेडक्रास राज्य प्रतिनिधि अनुपम जोफर, कोषाध्यक्ष एएसआर मूर्ति एवं सदस्य अनुराग उपाध्याय के द्वारा अजीम मेमन को सौंपा गया।
—————









