यमुनानगर: अवैध पिस्तौल समेत एक व्यक्ति काबू
यमुनानगर: अवैध पिस्तौल समेत एक व्यक्ति काबू
यमुनानगर, 10 नवंबर (हि.स.)। पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने अवैध हथियार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। किसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को यह जानकारी देते हुए अपराध शाखा -2 के इंचार्ज एस.आई. राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव गधौला के पास सदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस की टीम ने शनिवार शाम को काबू किया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान रजत निवासी लक्ष्मी गार्डन यमुनानगर थाना गाधी नगर जिला यमुनानगर के रूप में हुई । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई । जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जायेगा।










