फतेहाबाद : वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद
फतेहाबाद : वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद
फतेहाबाद, 10 नवंबर (हि.स.)। सदर फतेहाबाद पुलिस ने शादी से मना करने पर एक युवती को गोली मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई नाजायज पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस 32 बोर व एक कार को बरामद कर लिया है।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप ने रविवार को बताया कि इस बारे पुलिस ने 27 अक्टूबर को हिसार जिले के गांव असरावां निवासी सुरेन्द्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी 24 साल की लडक़ी हिसार में सीए की पढ़ाई कर रही है। वह गांव के ही अमित, मनोज निवासी नागपुर व जगान निवासी रेनु के साथ फतेहाबाद आई थी। वापस जाते समय मनोज उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा लेकिन उसने मना कर दिया।
इस बात से गुस्साए मनोज ने नाजायज पिस्तौल से युवती पर पर गोली चला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गत दिवस गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
रिमांड के दौरान जांच अधिकारी एएसआई चिमन लाल ने पिस्तौल व कार को बरामद कर लिया है।










