कई पुलिस उप निरीक्षकों का स्थानांतरण

देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले में कई पुलिस उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से जारी आदेश में उपनिरीक्षक विनोद कुमार को चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट कोतवाली ऋषिकेश से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट कोतवाली ऋषिकेश और उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर पुलिस लाइन से पुलिस कार्यालय तैनाती की गई है। उपनिरीक्षक आशीष कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धारा कोतवाली और अपर उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह को पुलिस लाइन से थाना सेलाकुई भेजा गया है।