up-bijnor-kanha-goushala-shramdan

बिजनौर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हा गौशाला में हुआ श्रमदान

बिजनौर, 22 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नहटौर नगर पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत कान्हा गौशाला में गौवंश सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

इस दौरान गौशाला परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गौवंशों को चारा खिलाकर उनकी सेवा की तथा गौशाला में स्वच्छता, गौवंशों की देखभाल और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि गौवंशों की सेवा करना और उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गौशाला में नियमित साफ-सफाई के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने गौवंशों की देखभाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य गौवंशों की सेवा के साथ गौशालाओं में स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार उपाध्याय, व लिपिक रमेश चंद, नरेंद्र चैनवाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।————