झटका मशीन के करंट से युवक की मौत
सुलतानपुर, 21 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में एक किशोर आ गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सबसुखपुर (पटखौली) गांव मे मंगलवार अंश पाठक (14) दुकान से साइकिल चलाकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह पास के खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर अंश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस तत्काल किशोर को लेकर सीएचसी लंभुआ ले गई। जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
लंभुआ क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने मंगलवार को बताया कि किशोर के शव का पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









