जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
जौनपुर, 21 जुलाई । जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार काे कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।









