up-prayagraj-crime-murder

युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में दोस्त ने हथौड़े से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, 31 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाने एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने गायब हुए युवक की हत्या का खुलासा करते हुए शुक्रवार को मृतक के बुआ के बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त औजार हथौड़ा एवं दो सिम बरामद किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया से पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबारा जगदीशपुर कसारी गांव निवासी शिवम राय पुत्र राजीव है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को सोरांव थाना क्षेत्र के भदरी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार उर्फ साहिल गायब हो गया था। इस संबंध में खोजबीन करने के बाद परिवार के लोगों ने उसके गायब होने की सूचना 25 जुलाई को उसके गायब होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान उसका शव फाफामऊ थाना क्षेत्र में पाया गया। परिवार के लोगों ने फोटो से पहचान किया। शव मिलने के बाद जांच को और तेज कर दिया और हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में रास्ते से हटाने के लिए युवक के परिचित शिवम राय ने उसके सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर उसके परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, ताकि उन्हें युवक के जीवित होने का भ्रम रहे।

उन्होंने बताया कि सुमित 23 जुलाई को बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और सीसीटीवी तथा अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद ली।उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को फाफामऊ क्षेत्र के रंगपुरा कछार के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर बुलाए गए शिव प्रसाद ने कपड़ों और हाथ में पड़ी रॉड आदि से शव की पहचान अपने बेटे सुमित के रूप में की। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर सोरांव थाने में मु.अ.सं. 288/2026 धारा 140(2)/238(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सोरांव पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर के पास से आरोपित शिवम राय पुत्र राजीव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक हथौड़ा और मृतक के दो सिम कार्ड बरामद किए गए।प्रेम-प्रसंग में हत्या की साजिशपूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और सुमित एक ही युवती से प्रेम करते थे। सुमित युवती को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण उसने सुमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को आरोपी सुमित को बहाने से गंगा किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया। वहां मोबाइल में फोटो दिखाने के बहाने उसका ध्यान भटकाकर झोले में रखे हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। मृत्यु की पुष्टि होने के बाद आरोपी ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से चला गया।परिवार को भ्रमित करने के लिए मांगी फिरौतीडीसीपी गंगानगर ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस और परिवार को भ्रमित करने के लिए मृतक के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल किया। उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से मृतक के परिवार से संपर्क कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने दो बार में कुल 7,000 रुपये दिए।आरोपी ने 24 जुलाई को सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे के पास सिम बेचने वालों से संपर्क किया। इसके बाद मृतक के मोबाइल से सिम निकालकर मोबाइल को तोड़कर कटहुला गौसपुर क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया। बाद में उसने अपनी चाची के मोबाइल से वाई-फाई जोड़कर नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई और मृतक के भाई को संदेश भेजकर फिरौती की मांग की।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।