अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने की आत्महत्या
नोएडा, 13 जुलाई । थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक अस्पताल कर्मी समेत दो महिलाओं ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक रामावतार शर्मा ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली श्रीमती बबीता पत्नी परम मुखिया उम्र 34 वर्ष ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरौला गांव के गली नंबर -3 में रहने वाली कुमारी पूनम पुत्री राम सिंह उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है की मृतका की कुछ समय पूर्व ही सेक्टर 50 स्थित एक अस्पताल में नौकरी पर लगी थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।









