stone-pelting-accuesd-arrest

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर,29 जुलाई । उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व टीम के सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा पुलिस व राजस्व कर्मियों पर पथराव करने के आरोपित चार महिलाओं सहित छह लोगों को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सुजानगंज पुलिस ने कार्रवाई की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुजानगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 272/2026 के तहत ग्राम कोटिला में मेड़बंदी कराने पहुंची राजस्व टीम के कार्य में कुछ लोगों ने बाधा उत्पन्न की और पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव कर सरकारी कार्य प्रभावित किया।इस मामले में पुलिस ने विजय प्रताप सिंह पुत्र रामप्यारे, दारा सिंह पुत्र रामनायक सिंह, मंजू सिंह पत्नी विजय प्रताप, शोभावती देवी पत्नी अरविन्द सिंह, ममता पत्नी दारा सिंह तथा नीलम पत्नी भास्कर सिंह, सभी निवासी ग्राम कोटिला को आज गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों के विरुद्ध (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया।———–