साहित्य अकादमी में रूसी कवि अलेक्जेंडर पुश्किन की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली, 05 जून । साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को ‘अंतरराष्ट्रीय रूसी भाषा दिवस’ और रूसी कवि अलेक्जेंडर पुश्किन की 227वीं जयंती मनाने के लिए दिल्ली स्थित रवींद्र भवन के बाहर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. वरुण गुलाटी, भारत में रूसी दूतावास के अधिकारियों ने भारत और रूस के बीच साहित्यिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाली इस पहल की सराहना की। इस समारोह में भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सचिव प्योत्र सिज़ोव, दिल्ली स्थित ‘रशियन हाउस’ में यूथ प्रोजेक्ट्स की समन्वयक अनास्तासिया इल्युशिना, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘सेंटर ऑफ़ रशियन स्टडीज़’ की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रंजना बनर्जी, उसी सेंटर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सोनू सैनी और विभिन्न विश्वविद्यालयों व संगठनों के कई मेहमान और छात्र मौजूद रहे।
इस उत्सव के तहत 3 जून 2026 को साहित्यिक अनुवाद पर एक संवाद कार्यशाला आयोजित की गई थी और आज ‘रशियन हाउस’ में एक फोटो प्रदर्शनी का प्रदर्शित की गई। इसमें पुश्किन के जीवन के अहम पलों और रूसी साहित्यिक संस्कृति के विकास को दिखाया गया।









