राजा हरी सेन क्रिकेट प्रतियोगिता: आईआईटी की टीम को हराकर विलेजर इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश
मंडी, 25 अप्रैल । क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में आईआईटी कमांद व विलेजर इलेवन के बीच पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आईआईटी कमांद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकट के नुक्सान पर115 रन बनाए। जिसमें जय ने 30 रन, आलोक ने 23 रन ,सुवीर ने 19 रन व विशेष ने 11 रनों का योगदान दिया। विलेजर इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनु व रविकान्त ने क्रमशः दो दो विकेट ,शिवांशु व निखिल ने क्रमशः एक एक विकेट लिये,दो खिलाड़ी रन आउट हुए जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुक्सान पर 116 रन बना लिए। जिसमें धर्मपाल ने 33 रन, शिवांशु 31 रन बालक राम उर्फ विकु ने 10 रन ,निखिल ने 13 रन नाबाद व मनु ने नाबाद 15 रन नाबाद बनाए। आईआईटी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक व सुवीर ने क्रमशः दो -दो विकेट व आदित्य ने एक विकेट लिए । इस प्रकार विलेजर इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।









