murder-crime-criminals-bnd-

जबलपुरः युवक की हत्या के बाद सिहोरा-मझगवां रोड पर जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जबलपुर, 20 सितंबर । मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम नुंजा में 18 वर्षीय युवक की हत्या के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिहोरा-मझगवां मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या में तीन से अधिक लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस द्वारा मामले में केवल एक आरोपी को आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने अन्य संदिग्ध आरोपियों को भी मामले में शामिल कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से चर्चा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।

परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।