गुरुग्राम: लंपी वायरस से घबराएं नहीं पशुओं का उपचार कराएं: डा. अभिषेक राठी
गुरुग्राम, 20 सितंबर । पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा रविवार को गांव बालूदा में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को लंपी स्किन डिजीज के नियंत्रण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
सोहना पशु अस्पताल से डॉ. अभिषेक राठी ने बताया कि लम्पी त्वचा रोग (गांठदार त्वचा रोग) मवेशियों में होने वाला एक संक्रामक रोग है।
इस रोग के कारण पशुओं की त्वचा पर गांठें होती हैं। संक्रमित मवेशी भी अपने अंगों में सूजन की सूजन विकसित कर सकते हैं और लंगड़ापन प्रदर्शित कर सकते हैं। इस बीमारी के कारण अक्सर पुरानी दुर्बलता, कम दूध उत्पादन, खराब विकास, बांझपन, गर्भपात और कभी-कभी मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि सोहना अस्पताल के अंतर्गत करीब एक दर्जन गांवों में पशुओं की जांच करके टीके लगाए जा रहे हैं। पशुओं संबंधी बीमारियों की दवाइयां पूरी मात्रा में उपलब्ध हैं। शिविर में वीएलडीए कृष्ण, वीएलडीए रविंदर, ए/ए सुनील आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें मिल्क रिकॉर्डिंग, बैकयार्ड पोल्ट्री और पशुधन इकाई स्थापना की योजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन विभाग की सभी योजनाएं सरल पोर्टल पर उपलब्ध हैं।









