मांडू थाना पहुंचे एसपी, थाना प्रभारी को दिया निर्देश
रामगढ़, 25 अप्रैल । रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत शनिवार को मांडू थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अंचल एवं थाना क्षेत्र की भौगोलिक परिदृश्य के संबंध में जानकारी लिया गया। मांडू अंचल में प्रतिनियुक्ति पुलिस कर्मियों का कार्य बंटवारा, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की समीक्षा की गई। पंजियों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।
इसके उपरांत मांडू थाना में पदस्थापित, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बंटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की, सम्मन के निष्पादन, फिरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराध कर्मियों के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित काण्डों के अनुसंधान एवं निष्पादन तथा ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।









