शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढियों से गिरा व्यक्ति, मौत
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि उपेंद्र शर्मा उम्र 46 वर्ष हरौला गांव के रहने वाले थे। वह शराब पीने के आदी थे। बीती रात वह शराब के नशे में अपने घर आए तथा वह घर की सीढ़ियां चढ़ने लगे। दूसरी मंजिल पर जाते-जाते वह असंतुलित होकर गिर गए तथा सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे आए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।









