शमलाटी मझगाँव स्कूल की छात्रा आँचल का नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन
विद्यालय के मुख्य शिक्षक संजय अत्री ने बताया कि आँचल ने इस से पहले भी इसी वर्ष विद्यालय की ओर से नेशनल मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। केंद्र सरकार की नेशनल मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप के तहत एक हजार रुपए प्रति माह तथा वर्ष के 12000 रुपए मिलते हैं। अब आँचल नवोदय विद्यालय नाहन से नौंवीं कक्षा में अध्ययन करेगी। विद्यालय के मुख्य शिक्षक संजय अत्री ने बताया कि आँचल एक होनहार छात्रा है।









