डबल इंजन की सरकार सड़कों की मरम्मत तक नहीं करा पा रही : हरीश कवासी

बदहाल सड़क की फाेटाे जारी कर पूर्व जिप अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि, शिकायतों के बावजूद डबल इंजन की सरकार सड़कों की मम्मत तक नहीं करा पा रही है, अगर समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि, चुनाव से पहले भाजपा ने घूम-घूम कर डबल इंजन की सरकार बना दो तो ये कर देंगे वो कर देंगे जैसे बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन हकीकत यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की मरम्मत कार्य तक नहीं करा पा रहे है। केशलूर से लेकर तोंगपाल के बीच सैकड़ों बड़े-बड़े गड्ढे है जहां से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में यात्री दंतेवाड़ा होकर जगदलपुर जा रहे है जिससे उन्हे अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे है। वहीं कई बार शिकायते हुई और मम्मत के नाम पर कुछ गड्ढों में मुरूम डाला गया वो भी एक-दो बारीश में बह जाऐंगा। क्योंकि गढ्ढे इतने बड़े है और भारी वाहनों की आवाजाही है, इसलिए उन गढ्ढों का स्थाई समाधान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेता फोर लाईन की बात कह रहे है। पहले सड़क को चलने के लायक बना दो, उसके बाद फोर लाईन बनाने की बात कहना चाहिए। अगर समय रहते सड़कों की मरम्मत कार्य नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाऐंगा, जिसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।