आपातकाल घोषित कर कांग्रेस ने न्यायपालिका के हाथ भी बांध दिए थे : बंतो कटारिया
आपातकाल घोषित कर कांग्रेस ने न्यायपालिका के हाथ भी बांध दिए थे : बंतो कटारिया
फतेहाबाद, 25 जून (हि.स.)। देश के संविधान के विरुद्ध भारत में ‘आपातकाल के 50 वर्ष’ पूरे होने पर बुधवार को बीजेपी जिला कार्यालय में बुधवारउ को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अम्बाला से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया व पंचकूला के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। मंच पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूड़ाराम, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, जिला महामंत्री जंगजीत हुड्डा व पूर्व मंडल अध्यक्ष शम्मी ढींगड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बंतो कटारिया ने कहा कि आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं, बल्कि कांग्रेस और एक व्यक्ति की लोकतंत्रविरोधी मानसिकता का परिचायक था। प्रेस की स्वतंत्रता कुचली गई, न्यायपालिका के हाथ बांध दिए गए और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। देशवासियों ने ‘सिंहासन खाली करो’ का शंखनाद किया और तानाशाही कांग्रेस को उखाड़ फेंका। मुख्य वक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आधी रात आकाशवाणी पर की थी। आपातकाल भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी, जिला लोकतंत्र सेनानी संघ जनसंघी महेन्द्र, मोहनलाल आर्य टोहाना, फूल सिंह एडवोकेट मेहूवाला, कंवल किशोर रतिया के परिजन सुनीता देवी, स्व. संतलाल रुखाया के परिजन कृष्णा देवी व गुलशन रुखाया, धर्मपाल चावला, स्व. सतपाल ग्रोवर रतिया के परिजन कमला रानी व लवली ग्रोवर, स्व. राम सिंह एडवोकेट के परिजन रविन्द्र एडवोकेट भोडियाखेड़ा, कमल किशोर रतिया के परिजन ब्रिजेश कमल, महेन्द्र मैहता, स्व. चौधरी बलबीर सिंह के पुत्र रणबीर सिंह, औम प्रकाश ग्रोवर के पोते सोनाल ग्रोवर व पुत्रवधु रीटा ग्रोवर को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन रविंद्र बलियाला, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खीचड़, भाजपा नेता अशोक जाखड़, जगजीत हुड्डा, जगदीश शर्मा, संजय रेवड़ी, सविता टुटेजा, विजय गोयल, विकास शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।









