काेर्ट की अवमानना ​​मामले में पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

काेर्ट की अवमानना ​​मामले में पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। पत्रकार अजय शुक्ला के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि अजय शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ आपत्तिजनक और स्कैंडलस टिप्पणी की है। यह न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला है। किसी व्यक्ति को इस तरह किसी जज की अवमानना या न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में सहयोग करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

कोर्ट ने अजय शुक्ला के यूट्यूब वीडियो को हटाने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के फैसले पर कोर्ट को धन्यवाद दिया। मेहता ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला एम त्रिवेदी को लेकर अजय शुक्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

हिन्दुस्थान समाचार/संजय

—————