accused-candidates-si-recruitment-re-examination

एसआई भर्ती पुनः परीक्षा, 2021 के आरोपी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा एप्लीकेशन एडिट का अवसर

अजमेर, 13 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा अन्तर्गत एसआई भर्ती परीक्षा, 2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों के प्रयोग में संलिप्त अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

आयोग सचिव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की शुचिता भंग करने के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का सूक्ष्मतापूर्वक अध्ययन करते हुये प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाकर तद्नुसार कार्यवाही कर परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित किया जाएगा।