उमरिया: चचेरे भाई ने पीट पीट कर किया नाबालिक चचेरी बहन की निर्मम हत्या

उमरिया: चचेरे भाई ने पीट पीट कर किया नाबालिक चचेरी बहन की निर्मम हत्या

उमरिया, 30 मई (हि.स.)। उमरिया जिले में शुक्रवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊफरी गांव की बताई जा रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने चाचा-चाची के घर रहती थी। चौथी तक पढ़ने के बाद उसकी पढ़ाई भी छूट गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि मामला है उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम उफ़री की जो जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर है, यहीं का रहने वाला 30 वर्षीय युवक टोब्बा उर्फ़ हरी लाल कॉल पुत्र स्वर्गीय राजू कोल कल 29 मई को दिन में लगभग 12 बजे अपनी चचेरी नाबालिग बहन गोमती कोल पुत्री स्वर्गीय टोपी उर्फ़ राम गोपाल उम्र करीब 16 वर्ष को अकारण ही लाठी से पीटना शुरू कर दिया और वो चिल्लाती रही कि लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इस पूरे तमासे को भाभी देखती रही।

गोमती को मरने के बाद उसके शव को अपने कमरे मे बंद कर दिया। शाम को ज़ब टोब्बा का बड़ा भाई जिया लाल घर आया तो उसकी पत्नी ने उसको बताया कि टोब्बा गोमती को मार कर कमरे में बंद किया है, इस पर जिया लाल ने सरपंच को सूचना दी और सरपंच ने रात में करीब 9 बजे कोतवाली थाने में सूचना दिया तब पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवाई और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं आरोपी के भाई जिया लाल ने बताया कि हमारी चचेरी बहन हम लोगों के पास ही रहती थी उसके माता – पिता की मौत पहले हो चुकी है और हमारा भाई इतना क्रूर है कि एक साल पहले उसने माँ को भी मारा था जिससे उनकी मौत हो गई थी वहीं 6 माह पहले हमारे पिताजी को भी मारा था जिसके कारण उनकी भी मौत हो गई थी, ऐसे ही अपनी पहली पत्नी के साथ मार-पीट करता था तो वो इसको छोड़ कर कहीं चली गई।

कोतवाली प्रभारी थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि ग्राम उफ़री निवासी नाबालिक गोमती कोल की पीट पीट कर निर्ममता पूर्वक हत्या उसके चचेरे भाई टोब्बा उर्फ़ हरी लाल कोल ने कर दी। यहां तक कि उसकी क्रूरता के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं था, उसकी भाभी ने शाम को अपने पति जिया लाल कोल को बताया तब उसने सरपंच को सूचना दी तब यह पूरा मामला सामने आया।

आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है वहीं आरोपी की पत्नी ने बताया इसको फांसी दे दीजिये ये हमारे साथ भी बुरी तरह से मार पीट करता था, हत्या का प्रकरण दर्ज कर जाँच की जा रही है आरोपी को न्यायलय में पेश किया जायेगा।

गौरतलब है कि ऐसे क्रूर हत्यारे ने जो अपने माता – पिता तक की पीट पीट कर हत्या कर चुका है और उसके डर से कोई पुलिस तक सूचना नहीं दी ऐसे आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि फिर ऐसेी कोई वारदात करने से डरे।