फतेहाबाद : स्कूली विद्यार्थियों को हृदय व कैंसर रोगों के बारे किया जागरूक

फतेहाबाद : स्कूली विद्यार्थियों को हृदय व कैंसर रोगों के बारे किया जागरूक

फतेहाबाद, 7 अप्रैल (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बीके मोहंती और रितु डोगरा ने छात्रों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को दिल की देखभाल और कैंसर की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्राचार्य अरूण शर्मा ने अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

डॉ. बी.के. मोहंती ने छात्रों को दिल की देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हमारी दिनचर्या और खान-पान सब बदल गया है। यही कारण है कि मनुष्य को अनेक की बीमारियों ने घेर रखा है। उन्होंने छात्रों को दिल की बीमारियों के लक्षणों और उनके उपचार के बारे में भी जानकारी दी। रितु डोगरा ने छात्रों को कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसका इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए पहचान और उपचार आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कैंसर के लक्षणों और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने डॉ. बी.के. मोहंती और रितु डोगरा से प्रश्न पूछे और अपने संदेहों का समाधान किया। प्राचार्य अरूण शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।