फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 33 हजार 941 मीट्रिक क्विंटल सरसों की आवक
फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 33 हजार 941 मीट्रिक क्विंटल सरसों की आवक
फतेहाबाद, 7 अप्रैल (हि.स.)। जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में सरसों फसल की आवक जोरों पर है। जिला में अब तक 33 हजार 941 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से 24 हजार 506 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को ने बताया कि इसके साथ ही मंडियों से सरसों फसल के उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिला में अब तक 10 हजार 143 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल का उठान हुआ है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला में अब तक 33941 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 6642 मीट्रिक क्विंटल, भट्टू कलां में 10152 मीट्रिक क्विंटल तथा भूना में 17147 मीट्रिक क्विंटल शामिल है। इसके साथ ही जिला की मंडियों से 24506 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 1857 मीट्रिक क्विंटल, भट्टू कलां में 8669 मीट्रिक क्विंटल तथा भूना में 13980 मीट्रिक क्विंटल शामिल है। इसके साथ ही मंडियों से सरसों फसल के उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिला में अब तक 10143 मीट्रिक क्विंटल सरसों फसल का उठान हुआ है जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 5407 मीट्रिक क्विंटल, भट्टू कलां में 1577 मीट्रिक क्विंटल तथा भूना में 3159 मीट्रिक क्विंटल फसल का उठान हुआ है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी सरसों की फसल को सूखाकर व तयमानकों अनुसार खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में लेकर आए ताकि उनकी फसल की जल्द खरीद हो सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने संबंधित विभाग व एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए समूचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने बताया कि मंडियों से खरीद गई फसल का उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।









