uk-training-police-recruits

हरिद्वार में नव नियुक्त जवानों का प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार, 27 अप्रैल । जनपद में सोमवार से नव नियुक्त पुलिस जवानों की प्रशिक्षण प्रक्रिया विधिवत प्रारम्भ हो गई। प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने 211 नवनियुक्त जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की प्रक्रिया कठिन है, इसलिए सभी रिक्रूट को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और मॉडर्न पुलिसिंग से जुड़े विविध पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी। ताकि वे भविष्य में अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी और कुशलता के साथ निर्वहन कर सकें।

एसएसपी ने कहा पुलिस विभाग एक अनुशासित और मर्यादित बल है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हर पुलिस जवान का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को 9 माह तक चलने वाले कठोर व गहन प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा समर्पण और अनुशासन के साथ पूर्ण करने की सलाह दी।