नगर निगम, नगर परिषद् व पंचायतों के लिए वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर से

नगर निगम, नगर परिषद् व पंचायतों के लिए वार्डों का आरक्षण 19 दिसंबर से

रायगढ़, 16 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, रायपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार रायगढ़ जिले के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में आम निर्वाचन 2024-25 के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई 19 दिसम्बर 2024 शाम 4 बजे से कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में की जाएगी।

इनमें नगरीय निकाय नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पालिका परिषद खरसिया, नगर पंचायत घरघोड़ा, नगर पंचायत धरमजयगढ़, नगर पंचायत लैलूंगा, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर एवं नगर पंचायत पुसौर शामिल है। इच्छुक व्यक्ति वार्डो के आरक्षण कार्रवाई में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

—————