विस उपचुनाव : मुरादाबाद में सब इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी निलंबित
विस उपचुनाव : मुरादाबाद में सब इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मी निलंबित
मुरादाबाद, 20 नवम्बर (हि.स.)। कुंदरकी विधानसभा उपनिर्वाचन में एक गांव में शिकायत के बाद एक सब इंस्पेक्टर और दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की कार्रवाई चल रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिस पुलिस कर्मी ने ड्यूटी में लापरवाही बरती, मतदाता को बेवजह परेशान किया या केंद्रीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने पत्रकाराें से कहा कि कुंदरकी विधानसभा उपनिर्वाचन में मतदान को लेकर जो भी शिकायत विभिन्न दलों के उम्मीवार या अन्य किसी की ओर से की जा रही है, उन सभी शिकायतों का स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत उनकी जांच कराई जा रही है। राजपत्रित अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक सुर में कहा कि कुंदरकी विधानसभा उपनिर्वाचन पूरी निष्पक्षतस, ईमानदारी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पंन होगा। हमारी यहां के मतदाताओं से अपील है कि बिना किसी डर और भय के मतदान करें।









