एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रायगढ़, 7 नवंबर (हि.स.)। बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड के 50वें स्थापना दिवस लारा परियोजना में आज गुरुवार को हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) द्वारा चक्रधर भवन के सामने एनटीपीसी ध्वज फहराया गया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने एनटीपीसी की यात्रा पर प्रकाश डाला और एनटीपीसी समूह की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की उपलब्धियों को भी साझा किया। श्री कुमार ने सभी कर्मचारियों को 13 अक्टूबर तक उच्चतम प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) प्राप्त कर लारा स्टेशन को प्रथम स्थान पर लाने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी विभागों के योगदान की सराहना की।
—————









