फरीदाबाद पुलिस ने एक माह में 27 महिलाओं काे गंतव्य तक पहुंचाया
फरीदाबाद पुलिस ने एक माह में 27 महिलाओं काे गंतव्य तक पहुंचाया
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
फरीदाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है और चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात है। इसी कड़ी में महिला पुलिस ने अक्टूबर माह में 27 महिलाओं को रात्रि के समय उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाकर कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति द्वारा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं की सहायता करते हुए महिलाओं को तुरंत ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में सराहनीय कार्य करते हुए अक्टूबर माह 27 महिलाओं को दुविधा के समय उनको उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है। उन्होंने आगे बतलाया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने- अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करे और असमर्थ महिलाओं/ बच्चों को घर तक पहुंचान में मदद करे ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके।









