भाजपा और आजसू पहले तय करे जीतने पर सरकार किसकी बनेगी: सुप्रियो भट्टाचार्य
भाजपा और आजसू पहले तय करे जीतने पर सरकार किसकी बनेगी: सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची, 08 नवम्बर ( हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आजसू के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जो गांव की सरकार बना रहे थे। वह रोजगार की सरकार बनायेंगे। ये चुनाव तो दस सीट पर लड़ रहे है, और घोषणा पत्र में 30 गारंटी दे रहे है। सुनने में आ रहा है कि 10 में से 9 के मंत्रालय भी बांट दिये गये है। भट्टाचार्य ने कहा कि जहां उनका मुख्य दल भाजपा बोलता है कि स्थानीय नीति 1985 होगा। आजसू बोलता है कि सर्वें सेटलमेंट के स्थानीय नीति लागू होगा। आजसू झामुमो की नकल कर बोलता है कि गोगो दीदी में 2500 रुपये देंगे। भाजपा बोलती है कि 2100 रुपये देंगे। भाजपा बोलती है कि हम पेशा कानून नहीं मानते है। आजसू बोलता है कि पेशा कानून को सख्ती से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आपस में ही तय कर लो ना। सरकार भाजपा की बनेगी कि आजसू की बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए का अलग संकल्प पत्र है और आजसू का अलग। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू को पहले तय कर लेना चाहिए, जीतने पर सरकार किसकी बनेगी।
भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अब तक लोजपा सामने नहीं आया है, जो एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसके घोषणा पत्र ही एनडीए का घोषणा पत्र होगा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी बोल रहे है, कि एनडीए की सरकार बनेगी। दूसरी ओर आजसू बोल रही है हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में मुख्यमंत्री बनने के लिए लाइन लगी हुई है। इनमें से एक तो बाबूलाल मरांडी ही हैं।
—————









