डीसी गंधर्वा राठौड़ ने 87 टीबी मुक्त पंचायतों को किया पुरस्कृत
हमीरपुर, 08 अक्टूबर । टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इन 87 ग्राम पंचायतों में से दस ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों से टीबी का कोई भी मामला सामने नहीं आने पर इन्हें स्वर्ण पदक पुरस्कार के लिए चुना गया है। पिछले दो वर्षों से टीबी का कोई भी नया मामला न मिलने पर 9 पंचायतों को रजत पदक पुरस्कार और एक वर्ष से टीबी का कोई भी नया केस न मिलने पर 68 पंचायतों को कांस्य पदक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां बचत भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन 87 ग्राम पंचायतों को ये पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ही जोश (ज्वाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ) टीमों का शुभारंभ भी किया गया। एनसीसी कैडेटों और अन्य युवा वॉलंटियरों की ये टीमें जिला में टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान देंगी।
इस अवसर पर सभी टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे अपनी-अपनी पंचायतों को भविष्य में भी टीबी मुक्त बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी लोगों को जागरुक करें। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘जोश’ टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में एनसीसी कैडेटों और अन्य युवा वॉलंटियरों को शामिल किया गया है।
जिला हमीरपुर की स्वर्ण पदक पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतें: ग्राम पंचायत बणी, कियाराबाग, भगेटू, कक्कड़ (भोरंज ब्लॉक), चंगर, जंगल (सुजानपुर ब्लॉक), चारियां दी धार, लग-कढियार, पुरली और स्वाहल।
रजत पदक पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतें: घंगोट कलां, झंजियानी, बधानी, महल, पंजोत, रोहवीं, गाहली, नारा और स्पाहल
कांस्य पदक पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतें: बल्ह बिहाल, बड़ाग्राम, दलचेड़ा, दांदड़ू, ग्यारहग्रां, जुनेहन, ज्योली देवी, जोडे़ अंब, कलवाल, कनोह, कड़साई, महारल, पटेरा, समैला, समताणा कलां, सठवीं, दाड़ी, ढनवान, करहा, पपलाह, पट्टा, फरनोल, गोईस, कश्मीर, मंझेली, नाल्टी, पनियाली, सनाही, सरेड़ी, ऊट्टप, हड़ेटा, मक्कड़, घलूं, मालग, करेर, लहड़ा, कोटला चिलियां, कंडरोला प्लासी, गौना, हथोल, जोल सप्पड़, भदरोल, बैहरड़, कमलाह, मझियार, रैल, भेरड़ा, बनाल, पनोह, मनिहाल, बफड़ीं, बजूरी, बल्ह, बलोह, बारीं, बरोहा, बोहनी, देई का नौण, धलोट, गसोता, ख्याह लोहारियां, नेरी, पंधेड़, सराकड़, सिकांदर, टिब्बी, उहल और उटपुर










