चतरा में बीडीओ और थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने किया मतदान

चतरा में बीडीओ और थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने किया मतदान

चतरा, 13 नवंबर (हि.स.)। चतरा विधानसभा क्षेत्र के कुंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालयए चिलोई में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। प्रखंड प्रशासन के आश्वासन के बाद यहां दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 287 में इचाक गांव के लोग बिजली व पुलिया की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे और वे आज वोट बहिष्कार करते हुए मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे।

जानकारी मिलने के बाद कुंदा बीडीओ साकेत कुमार सिंहा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह दलबल के साथ यहां पहुंचे और नाराज ग्रामीणों के साथ वार्ता की। बीडीओ और थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि चुनाव के बाद उनकी समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर विचार किया जाएगा। अंततः ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए और दोपहर 1:00 बजे के बाद यहां मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

—————