तेज रफ्तार ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, माेटरसाइकिल सवार पति-पत्नी व बेटे की हुई माैत
तेज रफ्तार ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, माेटरसाइकिल सवार पति-पत्नी व बेटे की हुई माैत
जगदलपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत आमागुड़ा चौक के पास मंगलवार रात्रि 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने माेटरसाइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति गुरुबंधु एवं पत्नी अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे त्रिनाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद माैके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाया है। आज बुधवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ साल पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। गुरुबंधु अपनी पत्नी अनिता और बेटे त्रिनाथ के साथ माेटरसाइकिल से मंगलवार को जगदलपुर के नयामुंडा में स्थित रिश्तेदार के घर आए थे। जगदलपुर में पूरा परिवार बस्तर हाट घूमने के लिए गये थे। सभी आगे-पीछे जा रहे थे, कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे, इसी दाैरान आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने माेटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, माेटरसाइकिल सवार सभी काफी दूर फेंका गए। पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों मृतकों और घायल बच्चे को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
—————









