वन्य जीवों एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मनायें ईको ग्रीन दिवालीः आदिती 

वन्य जीवों एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मनायें ईको ग्रीन दिवालीः आदिती 

लखनऊ, 30 अक्टूबर (हि.स.)। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के कर्मचारियों ने आसपास रहने वाले लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया कि दीपावली पर तेज आवाज वाले पटाखे न जलाएं।

निदेशक अदिति शर्मा ने बुधवार को यह अपील की है कि चिड़िया घर के पास रहने वाले लोग राकेट अथवा ऐसे पटाखे जो ऊपर जाकर फटते हों, न जलाएं। ऐसे पटाखों से आपके पड़ोसी वन्यजीवों को हानि पहुंचने का खतरा है। यदि जलाएं भी तो कम आवाज के पटाखे जलाएं। ज्यादा पटाखे, फुलझड़ी आदि चलाने से पर्यावरण में प्रदूशण तो फैलता ही है। साथ ही आपके आस-पास रह रहे प्राणि उद्यान के वन्यजीवों को भी परेशानी होती है। यह वन्यजीव आपके हैं। इनको स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। आप सभी से अनुरोध है कि ईको ग्रीन दीपावली मनायें और पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने में सहयोग करें।

वन्य जीवों एवं पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए हम सभी पटाखे व शोरगुल रहित दीपावली मनायें, जिससे हमारे वन्य जीव एवं पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तथा ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण भी नियंत्रित रहेगा।