गौकशी करते दो गिरफ्तार, गौमांस बरामद

गौकशी करते दो गिरफ्तार, गौमांस बरामद

हरिद्वार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने गौकशी करते हुए एक महिला व व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर पुलिस को मुखबिर द्वारा कस्बा लंढौरा में गौकशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन व्यक्तियों को गौकशी करते हुए पाया। पुलिस को देखकर एक आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जबकि पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते ताहिर व एक महिला निवासी इस्लामनगर लंढौरा मंगलौर बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 110 किलो प्रतिबंधित मांस, गौकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

—————